फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman raped for four years, kidnapped daughter months ago

चार साल तक महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज करने पर बेटी का किया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman raped for four years, kidnapped daughter months ago
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चार साल तक दुष्कर्म करने वाले युवक पर पिस्तौल के बल पर बेटी का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

40 वर्षीय महिला ने बताया कि जनवरी 2018 में कैथल निवासी प्रवीन ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर चार साल से गलत काम कर रहा है। आरोपी ने करीब 2 साल पहले उसको व उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने जींद एक होटल में बुलाया। वहां पर भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक मई को आरोपी ने पिस्तौल के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और अब भी उसकी बेटी आरोपी के कब्जे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के बयान पर एक नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सब इंस्पेक्टर गीता देवी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed