फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, father said - daughter was addicted to drugs

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता बोला- बेटी थी नशे की आदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, father said - daughter was addicted to drugs
सिरसा। गांव महाग्राम गंगा में मुन्नावाली रोड स्थित एक ढाणी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी बेटी नशा करने की आदी थी। अत्यधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचवा दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता दाना राम निवासी गंगा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। दाना राम के अनुसार उसके चार बच्चों में संतोष सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में रावतसर में की थी शादी
संतोष की शादी वर्ष 2018 में रावतसर निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के चार माह बाद ही उसने पति को छोड़कर गांव महाग्राम गंगा निवासी सुशील बिश्नोई के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने बेटी के उक्त कदम उठाने के बाद रिश्ता तोड़ लिया था। पिता ने बताया कि उसकी बेटी संतोष तथा उसका पति सुशील नशा करने के आदी थे। दोनों घर में बनी गंगा ढाणी में रहते थे। रविवार को दोपहर बाद करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। वह पारिवारिक सदस्यों के साथ ढाणी गंगा में गया तो देखा कि पिकअप गाड़ी के पीछे संतोष की लाश पड़ी थी। दाना राम के मुताबिक उसकी बेटी की मौत इत्तफाकिया हुई है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन

चिट्टे का इंजेक्शन लगाती थी बेटी
दाना राम ने बताया कि उसकी बेटी ने 12वीं के बाद पंजाब के एक स्कूल से जीएनएम की थी। वह 60.70 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुई थी। उन्होंने उसकी शादी रावतसर निवासी राकेश के साथ की थी, लेकिन महाग्राम गंगा निवासी सुशील उसे प्रेम जाल में फंसाकर वहां से ले आया लाया था। उसके बाद वह चिट्टे का नशा करने लगी थी। उसकी बेटी का हाथ देखें तो उनमें इंजेक्शन के निशान नजर आते हैं। अत्याधिक नशे के कारण उसकी बेटी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बयान दिया है कि उसकी बेटी नशा करती थी। मौत नशे की वजह से हुई या नहीं इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, गोरीवाला, पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed