फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman died during treatment, corona report handed over to family after negative report

इलाज के दौरान महिला की मौत, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव परिजनों को सौंपा

Wed, 15 Apr 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman died during treatment, corona report handed over to family after negative report
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन में दाखिल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने महिला के शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि राजस्थान के राजगढ़ तहसील के गांव सादाऊ निवासी 23 साल की विवाहिता पूजा सोमवार को हिसार के एक निजी अस्पताल से रेफर होकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आई थी। चिकित्सकों ने कोरोना संदिग्ध मानकर उसके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे थे। इस बीच इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद हुई थी तबीयत खराब
मृतक महिला के पति रमेश ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले उसकी पत्नी की डिलिवरी हुई थी। डिलिवरी के बाद ही उसकी पत्नी को बुखार होने पर राजगढ़ के निजी अस्पताल से दवाई दिलवाई तो वह ठीक हो गई। करीब चार दिन पहले फिर से तबीयत खराब होने पर राजगढ़ के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां से भी सोमवार को उसकी पत्नी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed