फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman cheated of lakhs of rupees in the name of job, case registered

Hisar News: नौकरी के नाम महिला से लाखों रुपये ठगे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of lakhs of rupees in the name of job, case registered
हांसी। टेलीग्राम ऐप पर ग्रुप ज्वाइन करना महिला को महंगा पड़ गया। दरअसल यह ग्रुप शातिर ठगों द्वारा बनाया गया था। ठगों ने महिला को नौकरी के नाम अपने चंगुल में फंसा कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने महिला नवनीत की शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नवनीत ने बताया कि वह महेंदा गांव की निवासी है और घरेलू कार्य करती है। कुछ समय पहले उसने टेलीग्राम ज्वाइन किया था। इसके बाद 20 अप्रैल को टेलीग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखकर मैसेज किया, तो उन्होंने 6080 कार देखो ग्रुप ज्वाइन करवा दिया। जिसके बाद उन्होंने ग्रुप में काम पूरा करने का टास्क दिया, उसने वह पूरा किया तो उसके खाते में 1035 रुपये आ गए। इसके बाद अगले दिन ग्रुप में रजिस्ट्रेशन के नाम पर खाते में 10 हजार रुपये डालने के लिए कहा गया, तो उसने पैसे डाल दिए इसके बाद 7500 रुपये वापस उसके खाते में आ गए। इसके बाद उसने खाते में अपने टास्क के लिए 13,929 रुपये डाल दिए। आरोपियों ने बिटगेट ऐप डाउनलोड करवाकर ऐप के जरिए 64,514 रुपये के यूएसडीटी खरीदे जो फिर सारे बिटगेट ऐप के माध्यम से कट गए।
विज्ञापन

25 अप्रैल को सारे पैसे वापस करने के एवज में मुदरेक्स ऐप डाउनलोड कराई, जिसमें फिर इस ऐप से दो बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन से पैसे कट गए। इसके बाद यह ऐप नहीं चली। फिर शातिरों ने पैसे डालने के लिए अलग खाता नंबर दिया, तो पीड़िता ने उसमें 2, 39, 500 रुपये डाल दिए। इस प्रकार से महिला लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गई। उसने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला नवनीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed