फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman attacked over RTI complaint, leg broken

Hisar News: आरटीआई लगाने की रंजिश में महिला पर हमला, टांग तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked over RTI complaint, leg broken
 घायल महिला रेनू को जिला नागरिक अस्पताल में ले जाते हुए।
हिसार। जिले के गांव राखी साहपुर में आरटीआई को लेकर चली रंजिश में शनिवार सुबह एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी टांग टूट गई और सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला के बच्चों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी आजाद ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसके अनुसार कुछ लोगों ने गांव के सरपंच मनीष के खिलाफ आरटीआई लगाई थी जिसके बाद से सरपंच पक्ष रंजिश रख रहा था। शनिवार सुबह वह मजदूरी पर गया हुआ था जबकि घर पर उसकी पत्नी 35 वर्षीय रेनू और तीन बच्चे अकेले थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सरपंच मनीष और उसके परिवार के करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए और रेनू पर हमला कर दिया। हमले में उसकी टांग टूट गई और सिर पर गंभीर चोट लगी। 13 वर्षीय अन्नू को भी दौड़ाकर पीटा गया जबकि 11 वर्षीय रमन और 10 वर्षीय अमन ने छिपकर जान बचाई। घायल महिला को पहले नारनौंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed