{"_id":"6ab2dfc53e6bcfa13e02db2e","slug":"woman-arrested-for-extorting-lakhs-of-rupees-from-a-police-officer-by-blackmailing-him-with-an-obscene-video-hisar-news-c-21-hsr1020-957537-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिसकर्मी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिसकर्मी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने एक महिला पर अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। जिला फतेहाबाद में कार्यरत पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस से करते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने गांव कनौह निवासी आरोपी महिला रेनू को एक लाख रुपये की नकदी के साथ काबू कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार साल 2024 में आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने विश्वास में ले लिया। पुलिस कर्मी का कहना है कि इससे पहले उसकी ड्यूटी अग्रोहा पुलिस स्टेशन में थी। महिला का पति एक मामले में पीओ था। ऐसे में वह उसके घर गया था लेकिन वह नहीं मिला। पुलिसकर्मी का कहना है कि महिला ने उसका फोन नंबर ले लिया व कहा कि जब उसका पति आएगा तो वह बता देगी। लेकिन उसने धीरे-धीरे फोन पर मुझसे बातचीत करनी शुरू कर दी और दोस्ती कर ली।
महिला ने जरूरत का हवाला देकर पुलिसकर्मी से किस्तों में हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद महिला ने पुलिसकर्मी को वीडियो कॉल करना शुरू किया और जानबूझकर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली जिसका इस्तेमाल वह बाद में ब्लैकमेल करने के लिए करने लगी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी का आरोप है कि महिला ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे 2 लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से पुलिसकर्मी ने उसे रुपये दे दिए। इसके बाद भी महिला की मांगें बंद नहीं हुईं और उसने पुलिसकर्मी के घर में विवाद खड़ा करने के लिए कीटनाशक दवा खाने का नाटक भी किया।
पुलिस कर्मी ने महिला के माता-पिता को इस बारे बताया तो उन्होंने कहा कि वह हमारे कहने से बाहर है। पुलिसकर्मी ने कहा है कि महिला की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। उसने पुलिसकर्मी के बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन करके गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह उसके पिता को झूठे केस में फंसाकर नौकरी से हटवा देगी।
आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी के बेटे के फोन पर बाथरूम में नहाते समय की वीडियो भेजी और उसे गांव के चौराहे पर दिखाने की धमकी देकर फिर से पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी के अनुसार, आरोपी महिला अब 1 लाख रुपये की और मांग कर रही थी।
महिला यह रकम लेने के लिए बरवाला आने वाली है। ऐसे में पुलिस ने अपना जाल बिछाया और महिला रेनू को पुलिस के एएसआई की ओर से दिए गए एक लाख रुपयों की नकदी के साथ काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।