फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Without values, no purpose of education is achieved: Gangwa

बिना संस्कारों के पढ़ाई का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Without values, no purpose of education is achieved: Gangwa
गांव आर्यनगर में गुरुकुल के वा​र्षिक उत्सव को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा। 
बालसमंद। लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि गुरुकुल में पढ़ाई के साथ संस्कार दिए जाते हैं जो किसी राष्ट्र और समाज के निर्माण में अहम योगदान देते हैं। वह रविवार को गांव आर्यनगर स्थित गुरुकुल आर्यनगर के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुकुल में पढ़ाई के साथ जीवन जीने से संबंधित संस्कार भी दिए जाते हैं। बिना संस्कारों के पढ़ाई का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता। महिलाओं के साथ बढ़ते हुए क्राइम और इसमें युवा वर्ग के संलिप्त होने में सबसे बड़ा कारण संस्कारों की कमी है। गुरुकुल से निकले विद्यार्थी आज बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने गुरुकुल में स्टेज के शेड के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गुरुकुल में जलघर से पानी की आपूर्ति और मुख्य रोड से गुरुकुल तक के रोड के निर्माण कार्य की मांग को भी स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि आर्य नगर और कैमरी गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे गांव में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल गंगवा गांव में महाग्राम योजना के तहत 78 करोड़ के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने गुरुकुल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

आदमपुर के विधायक सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने भी एक सत्र में मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल आर्यनगर वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान सुमेधानंद सरस्वती, गुरुकुल के प्राचार्य रामस्वरूप, आर्य नगर गांव के सरपंच रतन सिंह, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, रिटायर्ड आईएएस आरएस वर्मा, आरके रंगा, चंद्राराम गुरी, नागरमल गुरी, पालेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed