Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security missing in roadways parking lot for a year and a half

Hisar News: डेढ़ साल से रोडवेज की पार्किंग में सुरक्षा गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Security missing in roadways parking lot for a year and a half
हिसार। बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े दुपहिया वाहन। अमर उजाला

विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर पार्किंग की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के बजाय परेशानी का सबब बन गई है। रोडवेज प्रशासन डेढ़ साल से पार्किंग का ठेका नहीं करवा पाया है। ऐसे में यात्रियों को अपने वाहन अपने रिस्क पर खड़े करने पड़ रहे हैं। पार्किंग से आए दिन दुपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं।
हालात ऐसे हैं कि यात्रियों के वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा है। पुलिस प्रशासन भी इस समस्या को लेकर रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिख चुका है, लेकिन पार्किंग का ठेका अब तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। दुपहिया पार्किंग में 500 से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता है। रोडवेज प्रशासन इन दोनों पार्किंग को ठेके पर देता है। फरवरी 2025 में पार्किंग का ठेका दो लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया गया था। हालांकि, दो-तीन माह बाद ही ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया। इसके बाद से पार्किंग का ठेका नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने ठेका देने के लिए दो बार बोली करवाई, लेकिन कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा। इसके चलते पार्किंग व्यवस्था ठप पड़ी है। अब प्रशासन ने ठेके का रिजर्व प्राइज घटा दिया है। जल्द ही बोली के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा।
यात्रियों की जेब और सुरक्षा दोनों पर संकट
पार्किंग का ठेका नहीं होने से यात्रियों को अपने वाहन असुरक्षित तरीके से खड़े करने पड़ रहे हैं। वाहन चोरी होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार, पार्किंग से लगभग हर सप्ताह एक या दो बाइक चोरी हो रही हैं। लंबे समय से पार्किंग का ठेका करने की मांग उठ रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पुलिस ने भी पत्र लिखकर जताई चिंता
बस स्टैंड पार्किंग से लगातार बाइक चोरी होने के मामलों को देखते हुए पुलिस विभाग ने रोडवेज प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें जल्द पार्किंग का ठेका करने की मांग की गई है ताकि वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा बस स्टैंड चौकी की ओर से पार्किंग में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
---
बस स्टैंड से बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने सिरसा जिले के गांव सुचान निवासी अरुण को गिरफ्तार किया है। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि 26 सितंबर को शास्त्री नगर निवासी राजेश ने शिकायत दी थी। उसने अपनी बाइक बस स्टैंड पर वर्कशॉप के पास खड़ी की थी जो चोरी हो गई। आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद के सिटी थाने में भी बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।

---
पार्किंग को ठेके पर देने के लिए जल्द ही नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। पहले भी दो बार बोली करवाई जा चुकी है लेकिन कोई बोलीदाता इसमें शामिल नहीं हुआ। इसे देखते हुए रिजर्व प्राइज भी घटाए गए हैं। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed