फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With the proclamation of Jai Shri Ram, Ayodhya Dham flew away

Hisar News: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उड़ चले अयोध्या धाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
With the proclamation of Jai Shri Ram, Ayodhya Dham flew away
हिसार में आयोजित रैली के मंच पर पीएम मोदी का अ​भिनंदन करते सीएम नायब सिंह सैनी।  
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली कॉमर्शियल फ्लाइट जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना हुई। पूरे सफर में यात्री भगवान श्रीराम के जयघोष लगाते रहे। इस फ्लाइट में हिसार से 61 यात्री रवाना हुए। हालांकि वापसी में इनमें से 41 यात्री ही आए।
विज्ञापन

इससे पहले फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्रियों को सुबह पौने 7 बजे ही जीजेयू में बुलाया गया। यहां यात्रियों के सामान व टिकट आदि की जांच की गई। करीब साढ़े 7 बजे यात्रियों को एसी बस के माध्यम से एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां टर्मिनल के गेट पर सुरक्षा जांच की गई। इस दौरान टिकट व अन्य आईडी जांची गई। फिर एयरपोर्ट परिसर में एंट्री दी गई। यहां यात्रियों के सामान की जांच व उनका वजन किया गया। सामान को फ्लाइट में रखने के लिए जमा करवाया गया और यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद इमिग्रेशन चेकिंग की गई, जिसमें दोबारा से टिकट व आईडी देखी गई। यहां यात्रियों की फोटो भी खींची गई। फिर मुहर लगाकर मंजूरी दी गई। आखिर में पूरी बॉडी व सामान को स्कैन किया गया। यहां यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दी गई। करीब साढ़े 9 बजे यात्रियों को बस के माध्यम से विमान तक ले जाया गया। यहां टिकट जांचने के बाद विमान में एंट्री करवाई गई। करीब 10:10 बजे विमान मुख्य रनवे पर आया, लेकिन यहां पर आकर यह रुक गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर हवाई सेवा का शुभारंभ किया, जिसके बाद 10:20 बजे फ्लाइट उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अयोध्या एयरपोर्ट पर तिलक लगा व गुलाब देकर किया यात्रियों का स्वागत
करीब 1 घंटा 40 मिनट के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 05 मिनट पर यह विमान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। यहां सभी यात्रियों को बस में बैठाकर टर्मिनल पहुंचाया गया, जहां एयरपोर्ट के स्टाफ ने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर व गुलाब देकर स्वागत किया। यहां यात्रियों ने जमीन छूकर अयोध्या की धरती को प्रणाम भी किया।
----------------
- 1983 में एयरपोर्ट से यात्रा की थी। तब दिल्ली तक की यात्रा की थी। अब भगवान श्रीराम की नगरी में जा रहे हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए लोगों में काफी आस्था है। - योगेश बिदानी
- यह अच्छा अनुभव रहा। यह हिसार के लिए बहुत बड़ी बात है। यह कभी न भूलने वाला पल है। - रविंद्र यादव
- हवाई जहाज में सफर करके अच्छा लग रहा है, क्योंकि यह हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ने वाली पहली फ्लाइट है तो इसका महत्व और भी बढ़ गया है। - मनोहर लाल
- बहुत अच्छा है। फ्लाइट भी अच्छी है। पूरे सफर के दौरान काफी उत्साह रहा। पूरा सफर खुशी-खुशी बीत गया। - वैभव बिदानी
- यह मेरे व मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा पल है। आज हम हिसार से उड़ने वाली पहली फ्लाइट से अपनी जन्मभूमि से राम जन्मभूमि पर जा रहे हैं। हम 25 लोग हैं, जिसमें कुछ दोस्त भी शामिल हैं। विचार बहुत है। मगर पहला विचार यह है कि अयोध्या जाएं और राम जन्मभूमि का दर्शन करें। - कुनाल
- इस फ्लाइट के लिए बहुत उत्साहित हैं और बोलने के लिए शब्द भी कम पड़ गए हैं। पीएम व सीएम इस फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। यह हिसारवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पल है। - सत्यपाल कौशिक, पूर्व सैनिक
- मैं पहली बार फ्लाइट में सफर कर रही हूं और वह भी अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे हरियाणा की पहली फ्लाइट से सफर करने का मौका मिला। - दिव्या
-----------------------
राजौंद के निजी स्कूल के छात्र पहली फ्लाइट से पहुंचे हिसार

उधर, राजौंद के गोल्ड लाइफ स्कूल के 34 छात्र दिल्ली से आई पहली फ्लाइट में बैठकर हिसार पहुंचे। यहां इन छात्रों को बस के माध्यम से रैली स्थल पर ले जाया गया, जहां इन्होंने पीएम मोदी का संबोधन सुना। रैली समाप्त होने पर ये छात्र अपनी स्कूल बस के माध्यम से राजौंद के लिए रवाना हो गए।

------------------
प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को संचालित होगी हवाई सेवाएं
अब एयरपोर्ट से प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को दिल्ली व अयोध्या के लिए हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा। हिसार से अयोध्या जाने का समय सुबह 10:35 बजे है जो 2 घंटे में 12:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं हिसार से दिल्ली का समय दोपहर बाद 3:25 का रहेगा, जो 40 मिनट में शाम 4:05 बजे तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed