{"_id":"58f5138d4f1c1bb446470e9b","slug":"wine-shop-near-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शराब ठेके खुले मंदिर के पास, तेलियान पुल और ढाणी श्यामलाल में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शराब ठेके खुले मंदिर के पास, तेलियान पुल और ढाणी श्यामलाल में विरोध
amarujala/Hisar
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकों को लेकर जिले में विरोध बढ़ने लगा है। शहर में दो जगह जिनमें तेलियान पुल और ढाणी श्यामलाल के लोगों ने मंदिर के पास से शराब ठेका हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने मामले को लेकर सोमवार को डीसी से मुलाकात करनी थी मगर डीसी कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण डीटीसी से बात की गई। डीटीसी ने उन्हें दो दिन में कोई समाधान करने और मौजूदा स्थिति को देखने की बात कही है। ये दोनों शराब ठेके मंदिर के पास खुले हैं। इसको लेकर दोनों क्षेत्रों के लोगों में रोष है। लोगों ने समाधान नहीं होने पर ठेकों के आगे कीर्तन करने की चेतावनी दी है। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने बताया कि तेलियान पुल वाला ठेका मंदिर से 100 फीट और ढाणी श्यामलाल का ठेका मंदिर से 50 फीट दूर है।
निगम पहुंचे तेलियान पुल के दुकानदार
तेलियान पुल के कुछ दुकानदार सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वे डिप्टी मेयर भीम महाजन से मिले। उन्होंने कहा कि शराब ठेका और मीट की दुकान एक स्थान पर खुल गई है। ये दुकान भी नगर सुधार मंडल की है। यहां से शराब ठेका शिफ्ट करवाया जाए। यहां शराब पीने वाले लोग उनकी दुकानों के सामने ही उल्टियां करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि शराब ठेका मंदिर के बिल्कुल नजदीक है। यहां मंदिर में आने जाने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
ढाणी श्यामलाल में भी मंदिर के पास खोला ठेका
उधर, ढाणी श्यामलाल में गंदे नाले के पास कार्नर पर शराब ठेका खोला गया है। जिसके बिल्कुल नजदीक ही मंदिर है। ऐसे में यहां महिलाओं का आना जाना है और यहां असमाजिकता का माहौल न सकता है। ढाणी श्यामलाल में महिलाओं ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं करता तो वे इसे ताला लगा देंगी
विज्ञापन
डिप्टी मेयर बोले, मैं जनता के साथ नहीं हटे तो करवाएंगे ठेकों के आगे कीर्तन
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा है कि मैं जनता के साथ हूं। मेरे पास तेलियान पुल और ढाणी श्यामलाल के लोगों की शराब ठेकों के प्रति आपत्ति आई थी। ये दोनों शराब ठेके मंदिर के पास खुले हैं। लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर डीटीसी से बात की गई है। उन्होंने दो दिन का समय मांगा है।
यहां हो चुका है विरोध
शराब ठेके को लेकर विरोध उठने लगा है। करीब एक सप्ताह पहले 12 क्वार्टर रोड स्थित न्यू योग नगर, ऋषि नगर के लोगों ने शराब ठेका खुलने पर विरोध किया था। इससे पहले गांव कैमरी, पायल, शास्त्री नगर में शराब ठेका को लेकर विरोध किया था। इनमें से कुछ को शिफ्ट किया जा चुका है।
मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसको मैं दिखवा रहा हूं। शराब ठेके की क्या लोकेशन है रिपोर्ट मांगी गई है। कोई समाधान निकाला जाएगा।
-जगजीत, डीटीसी।