फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife of SDO of Kheda Thermal Plant committed suicide by hanging herself

Hisar News: खेदड़ थर्मल प्लांट के एसडीओ की पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife of SDO of Kheda Thermal Plant committed suicide by hanging herself
बरवाला (हिसार)। खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के एसडीओ सुधीर सेठी की पत्नी प्रियंका (36) ने शुक्रवार को घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह खेदड़ गांव के स्कूल में ही जेबीटी के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एसडीओ सुधीर ड्यूटी से घर लौटे तो पत्नी पंखे से फंदे के जरिये लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में एसडीओ सुधीर ने बताया कि प्रियंका कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिजनों से था नाराज

हांसी (हिसार)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी युवक महेंद्र (26) ने वीरवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक यहां ढाणी सांकरी के पास ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। युवक परिजनों से नाराज होकर घर से गया था। बाद में परिजनों को उसका शव मिलने की सूचना मिली। जीआरपी ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरबिलास ने बताया कि वे यूपी के बांदा जिले के रहने वाले हैं। वह हांसी में ढाणी सांकरी के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा महेंद्र पास के दूसरे भट्ठे पर काम करता था। वह अविवाहित था। वीरवार की रात घर में आपसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महेंद्र नाराज होकर घर से बाहर चला गया। उन्होंने सोचा की थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। हरबिलास ने बताया उनके पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस का फोन आया कि महेंद्र का शव ओरंगनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed