फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   wife murdered in the field, then committed suicide by going home

खेत में कस्सी से की पत्नी की हत्या, फिर घर जाकर फंदा लगा कर ली आत्महत्या

Wed, 26 Feb 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
wife murdered in the field, then committed suicide by going home
wife murdered in the field, then committed suicide by going home - फोटो : Hisar
थुराना गांव में मंगलवार को एक युवक ने खेत में अपनी पत्नी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक घर पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार कृष्ण दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

जींद के गांव सिंधवीखेड़ा निवासी जोनिस उर्फ बंटी ने बताया कि उसकी बहन सविता (30) की शादी 2002 में थुराना निवासी कृष्ण (35) के साथ हुई थी। कृष्ण पिछले काफी समय से दिमागी रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज हिसार व रोहतक से चल रहा था। सोमवार को करीब डेढ़ बजे कृष्ण और सविता बाइक पर पशुओं के लिए हरा चारा लेने गए थे। कुछ समय बाद कृष्ण अकेला ही चारा लेकर घर पहुंचा। घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने खेत में जाकर देखा। वहां सविता का शव खेत में बने कमरे के आगे खून से लथपथ पड़ा था। सविता पर कस्सी से वार किए गए थे, जिससे अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसके शव को घर पर लेकर आए तो कृष्ण भी घर की छत पर बने कमरे में लगे पंखे के हुक पर लटका मिला। इसके बाद घटना की जानकारी नारनौंद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

तीन बच्चे छोड़ गए दोनों
पुलिस ने मृतक कृष्ण के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सविता और कृष्ण के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 12 वर्षीय बेटी नेहा, 10 वर्षीय बेटा रोहित व आठ वर्षीय बेटा गोल्डी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ, पैर व गर्दन पर किए वार
युवक ने कस्सी से कई वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की। उसने अपने आपको बचाने की बहुत कोशिश की होगी, क्योंकि उसके दोनों हाथों में भी काफी चोटें लगी हुई थीं। हाथों के साथ पैरों और गर्दन पर वार के निशान पाए गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कृष्ण का शव पंखे से लटका हुआ मिला और महिला के शव को परिजन घर लेकर आए हुए थे। मृतका सविता के भाई जोनिस उर्फ बंटी के बयान पर मृतक कृष्ण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
- दलबीर सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed