फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   While queuing for DAP, a policeman hit a young man with a baton, enraging farmers

Hisar News: डीएपी के लिए लाइन लगाने के दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को मारा डंडा, बिफरे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
While queuing for DAP, a policeman hit a young man with a baton, enraging farmers
श्यामसुख में पुलिस के डंडे से संदीप के सिर से बहता खून। 
अग्रोहा/हिसार। गांव श्यामसुख में वीरवार सुबह करीब 11 बजे डीएपी लेने के लिए किसानों को भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की होने के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिसकर्मी ने डंडा फटकारते हुए लाइन लगाने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक के आंख के पास डंडा लगने से खून बहने लगा। यह देखकर मौके पर जुटे ग्रामीण भड़क गए। हालात बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर पुलिसकर्मी पैक्स सोसायटी पैक्स भवन के अंदर चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल किया। डीएसपी श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया। डंडा मारने वाले पुलिसकर्मी ने घायल युवक के पिता से माफी मांगी तो मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित ढाका, साधुराम ठाकुर, रोहताश, राकेश आदि ने बताया कि गांव श्यामसुख की पैक्स सोसायटी में किराड़ा व श्यामसुख के लिए खाद का वितरण होता है। सोसायटी में बुधवार शाम एक ट्रक डीएपी पहुंची थी। ऐसे में सुबह से ही किसान लाइन में लग गए थे। करीब दस बजे 150 से अधिक किसान लाइन में लगे थे। पैक्स सोसायटी के सदस्य अपने चहेतों को पहले टोकन वितरित कर रहे थे। करीब 10 बजे बाद हमारा नंबर आया तो बोले अब बाहर जाकर लाइन बनाओ। इस कारण धक्की-मुक्की होने लगी। यह देखकर पैक्स सोसायटी के सदस्यों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। अग्रोहा थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए। इन्होंने लाइन बनाने के लिए डंडा फटकारा जो वहां मौजूद संदीप की आंख के पास लगा। इससे खून बहने लगा।
विज्ञापन

किसानों ने शुरू किया विरोध
युवक के चोटिल होने पर वहां खड़े किसानों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित किसानों को देखकर दोनों पुलिसकर्मी घबरा गए और पैक्स सोसायटी भवन के अंदर चले गए। सोसायटी सदस्यों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद अग्रोहा थाना इंचार्ज डीएसपी श्रद्धा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और किसानों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन खाद वितरण व्यवस्था संभालने में नाकाम: मान



भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि श्यामसुख में डीएपी खाद लेने के लिए किसान घंटों कतार में खड़े रहे, लेकिन प्रशासन वितरण व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम रहा। अव्यवस्था बढ़ने पर स्थिति संभालने की बजाय पुलिस ने लाठियां चला दीं। यह लोकतंत्र और सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। सरकार ने इस घटना का संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए तो भारतीय किसान यूनियन प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

---------------
किसानों की काफी भीड़ थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाइन में लगकर डीएपी लेने को कहा। इस बीच एक पुलिसकर्मी लोहे की खिड़की पर डंडा मारकर किसानों को लाइन में लगने के लिए कह रहा था, इसी दौरान गलती से एक युवक के डंडा लग गया। पुलिसकर्मी के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

- श्रद्धा सिंह, डीएसपी
--
लाठीचार्ज जैसा कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है। गांव में डीएपी वितरण के समय मैं मौके पर ही था। लाइन बनवाते समय एक युवक को डंडा लगने से थोड़ी चोट आई थी। पुलिसकर्मी ने पूरी पंचायत के सामने युवक के पिता के सामने खेद जताते हुए गलती मानी है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शुक्रवार को डीएपी वितरित की जाएगी।
- कृष्ण सांखला , सरपंच प्रतिनिधि, श्यामसुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed