फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   While driving away helpless animals from the farm, a young man was hit by a train, died

Hisar News: खेत से बेसहारा पशुओं को भगाने के दौरान युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
While driving away helpless animals from the farm, a young man was hit by a train, died
अश्विनी (फाइल फोटो)
हांसी। खेत से आवारा पशुओं को बाहर निकालने के दौरान हांसी-हिसार रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रामायण रेलवे फाटक के समीप रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान रामायण निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में रघुवीर सिंह कांटीवाल ने कहा है कि अश्वनी कुमार उनका बड़ा बेटा था।
विज्ञापन

वह मजदूरी करता था। रविवार देर शाम करीब 7 बजे किसी के खेत में दिहाड़ी पर पानी लगाने की बात कहकर घर से गया था। रेलवे ट्रैक के नजदीक जब वे खेत में पानी लगा रहे थे तो कुछ आवारा पशु वहां पर घूम रहे थे। पशुओं को खेत से निकालने के लिए वह उनके पीछे दौड़ा था। उसका ध्यान पशुओं को भगाने की ओर हो गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आते ही अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर शव के निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन वहीं पर गिरा हुआ मिला। हादसा होने से पहले मृतक अश्वनी कुमार ने जहां-जहां फोन मिला रखे थे उन सभी नंबर पर फोन करके पुलिस ने इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। -
सुशील कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed