फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wherever the pole was visible, posters and hoardings were hung there

Hisar News: जहां दिखा खंभा, वहीं टांग दिया पोस्टर व होर्डिंग

Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wherever the pole was visible, posters and hoardings were hung there
डाबड़ा चौक के पास दिल्ली रोड के किनारे लगा अवैध होर्डिंग। स्रोत अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विज्ञापन

शहर में बिजली के खंभे मुफ्त में अपना प्रचार करवाने वालों के लिए अच्छे साधन साबित हो रहे हैं। ऐसे लोगों को शहर में जहां भी खंभे के दिखते हैं, वहीं अपना पोस्टर या होर्डिंग टांग देते हैं। फिलहाल शहर में जगह-जगह खंभों पर पोस्टर व होर्डिंग लगे हैं। इससे न सिर्फ नगर निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि इससे शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है। इसके बावजूद अधिकारी मौन हैं।

बता दें कि नगर निगम की तरफ से प्रचार व बधाई संदेश आदि के होर्डिंग लगाने के लिए 38 जगह सुनिश्चित की गई हैं। हालांकि इन जगहों पर होर्डिंग लगाने के नाम निगम एक निर्धारित फीस लेता है। फिलहाल निगम ने इन जगहों को ठेके पर दिया हुआ है। वर्तमान में इनमें से 14 जगह ठेके पर दे रखी हैं। अगर कोई व्यक्ति या संस्था इन जगहों पर पोस्टर या होर्डिंग लगवाना चाहता है तो उसे ठेकेदार को इसके एवज में भुगतान करना होगा। मगर रुपये बचाने के लिए मुफ्तखोर ऐसे हथकंडे अपनाते हैं।
विज्ञापन


सत्ताधारी पार्टी के भी लगे होर्डिंग

बिजली के खंभों पर व्यक्ति विशेष व संगठन के अलावा सत्ताधारी पार्टी के भी होर्डिंग लगे हुए हैं। अभी हाल में सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता का शहर में स्वागत किया गया था। ऐसे में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से पूरे शहर को बधाई संदेश के होर्डिंग से पाट दिया था। ये होर्डिंग्स अवैध रूप से चौक-चौराहों व बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इनमें से काफी संख्या में होर्डिंग आज भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद मंत्री ने अपने होर्डिंग उतारने का दिया था आदेश

कुछ दिनों पहले निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शहर का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नागोरी गेट चौक पर खुद के नाम का होर्डिंग लगा देखा तो तुरंत उसे उतरवा दिया था। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया था कि भविष्य में किसी चौक-चौराहे पर अवैध होर्डिंग नजर नहीं आने चाहिए।




तहबाजारी टीम मार्केट में व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। कर्मचारी देर शाम तक ड्यूटी कर रहे हैं। फिर भी शहर में कहीं अवैध होर्डिंग लगे हैं तो इन्हें उतरवा दिया जाएगा। - ऋत्विक, जेई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article