फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the bus arrives in my village, there is no place to set foot

म्हारे गाम मै जब बस पहोंचे सै तो उसमै पांह टेकण की भी जगह कोनी होन्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
When the bus arrives in my village, there is no place to set foot
कालवास में विद्यार्थियों द्वारा रोकी गई रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। कालवास, चिड़ौद और रावतखेड़ा के विद्यार्थियों को बस की सुविधा नहीं मिलने पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने कालवास में रोडवेज की दो बस रोक प्रदर्शन किया। बस रोकने की सूचना मिलते ही डीएसपी और कालवास के पूर्व सरपंच संजय लांबा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। लेकिन विद्यार्थी बसों की मांग को लेकर तीन घंटे सड़क पर डटे रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि म्हारे गाम मै जब बस पहोंचे सै तो उसमै पांह टेकण की भी जगह कोनी होन्दी। इस कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बसों को पुलिस की मौजूदगी में हिसार बस स्टैंड लाया गया। हिसार पहुंचे विद्यार्थी डिपो के कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा से मिले। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हिसार से सुबह साढ़े सात बजे कालवास के लिए बस चला दी जाएगी। यह बस रावतखेड़ा से ही वापसी हिसार आएगी। विद्यार्थी दिलबाग बिश्नोई, गुरमेश, मुकेश, अभय, दीपक, रविदास फौजी ने बताया कि कई बार बस चलाने की मांग को लेकर रोडवेज अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बस की समस्या को लेकर विद्यार्थी मिलने पहुंचे थे। एक-दो दिन में हमारी ओर से बस चला दी जाएगी।
- अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed