{"_id":"67a7ad62c1c08ce2480b8895","slug":"when-stopped-from-loading-passengers-illegally-cab-operators-beat-up-the-roadways-checking-team-and-threatened-to-kill-them-hisar-news-c-21-hsr1020-561775-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अवैध रूप से सवारियां भरने से रोका तो कैब संचालकों ने रोडवेज चेकिंग टीम से की धक्का-मुक्की, मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अवैध रूप से सवारियां भरने से रोका तो कैब संचालकों ने रोडवेज चेकिंग टीम से की धक्का-मुक्की, मारने की दी धमकी
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अवैध रूप से सवारियां भर रहे कैब संचालकों ने रोडवेज की चेकिंग टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। आरोप है कि रोडवेज अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
रोडवेज की ओर से इस मामले में सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, रोडवेज महाप्रबंधक ने फोन कर डीसी को मामले की जानकारी दी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने रोडवेज चेकिंग टीम के साथ हुई घटना पर रोष जताया है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज चेकिंग टीम को शिकायत मिली थी कि कैब संचालक बस स्टैंड के सामने से सवारियां भर रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कैब चालकों से दस्तावेज मांगे और सवारियां भरने का कारण पूछा तो वे भड़क गए। 20 से 25 कैब संचालकों ने टीम को घेर लिया और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
कैब संचालकों ने चेकिंग टीम की गाड़ी के बोनट पर जोर-जोर से मुक्के मारे और इंस्पेक्टर भागीरथ शर्मा, बहादुर सिंह, चेकिंग टीम के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार से धक्का-मुक्की की। हालांकि रोडवेज की ओर से पिछले करीब एक सप्ताह से अवैध रूप से सवारियां भर रहे कैब संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर रखा है।
उधर, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने रोडवेज चेकिंग टीम के साथ हुई घटना पर रोष जताया। मोर्चा के हिसार डिपो के प्रधान राजबीर दहन, अजय दूहन व राजकुमार चौहान ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और रोडवेज के उच्चाधिकारियों से अवैध रूप से सवारियां भरने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।