फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When asked to give way to the Scorpio riders coming from the wrong direction, the property dealer got angry and shot at him.

Hisar News: गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो सवारों को साइड देने को कहा तो तैश में आकर प्राॅपर्टी डीलर को मारी गोली

Sun, 12 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
When asked to give way to the Scorpio riders coming from the wrong direction, the property dealer got angry and shot at him.
हिसार। सब्जी मंडी रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर शनिवार रात रोडरेज में कुछ युवकों ने कार सवार प्राॅपर्टी डीलर को गोली मार दी। घायल हालत में युवक खुद ही निजी अस्पताल पहुंचा। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी रिपोर्ट में कुंजलाल गार्डन निवासी अमन (33) पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। रात करीब 9.50 पर वह कार लेकर कैंप चौक से पुरानी सब्जी मंडी आरओबी के नीचे से होता हुआ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। संत नगर की गली नंबर एक के सामने पहुंचा तो सामने गलत दिशा से काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिसमें 3-4 लड़के बैठे थे। सर्विस रोड संकरी होने के कारण स्कॉर्पियो को साइड में करने के लिए कहा तो वे नहीं माने। उन्होंने अपनी गाड़ी मेरी कार के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीन-चार लड़के गाड़ी से नीचे उतरे। बातचीत के लिए वह भी कार से बाहर आया तो ठंडी सड़क निवासी अरविंद उर्फ करंट ने उसे थप्पड़ मारे। उसके साथी बड़वाली ढाणी निवासी मनीष उर्फ भोला ने लात-घूसों से पीटा। इसी बीच अरविंद ने छोटू नाम के लड़के से कहा कि गाड़ी में पिस्तौल रखा है, लेकर आओ। इसका यहीं पर काम तमाम कर देते हैं। इस पर छोटू पिस्तौल लेकर आया और अमन पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी। इसके बाद सभी स्कॉर्पियो में बैठकर रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

घायल हालत में खुद ही कार चलाकर निजी अस्पताल पहुंचा
विनोद कुमार ने बताया कि घायल हालत में अमन खुद ही कार चलाकर पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां से उन्हें घटना के बारे में पता चला तो अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सब्जी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। अरविंद उर्फ करंट, मनीष और छोटू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।इसमें दिख रहे हमलावरों की पहचान कर ली है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सेकेंड में हुई पूरी वारदात
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महज 30 सेकेंड में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अमन को गोली मारकर भाग गए। फुटेज में दिख रहा है कि स्कॉर्पियो साइड में नहीं करने पर अमन कार से उतरता है तो तीन-चार लड़के उसे घेरकर पीटने लगते हैं। इसी बीच एक युवक उस पर गोली चला देता है। इसके बाद सभी भाग जाते हैं। गोली लगी होने के बावजूद अमन अपनी कार में बैठकर चला जाता है। बेखौफ दिखे आरोपी
वारदात रात करीब 9.50 बजे की है। उस समय सर्विस रोड पर लोगों का आवागमन भी था। बावजूद इसके आरोपियों ने बेखौफ होकर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। फुटेज में दिख रहा है कि घटनास्थल पर एक स्कूटी खड़ी है। उसके पास खड़ा व्यक्ति पूरी वारदात को देख रहा है, लेकिन मदद करने की बजाय गोली चलते ही वह भी चला जाता है। इस दौरान रोड पर दुपहिया चालकों की आवाजाही भी नजर आ रही है।

यह बोले मनोचिकित्सक मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत के मुताबिक ऐसे मामले में आरोपी व्यक्ति की प्रतिक्रिया अत्याधिक असामान्य और असंगत रहती है। रास्ता देने के लिए कहने की स्थिति में किसी पर गोली चलाना दर्शाता है कि युवाओं में संवेदनशीलता, सहनशीलता की कमी है। आरोपी पहले से मानसिक रोगी नहीं है तब भी ऐसी घटना के बाद उसका मनोचिकित्सकीय मूल्यांकन (साइकेट्रिक इवेल्यूशन) आवश्यक है जिससे पता चल सके कि क्या यह कृत्य मानसिक असंतुलन के कारण हुआ या यह पूरी तरह से सचेत अवस्था में उठाया गया कदम था। ऐसे मामलों में मनोचिकित्सा और काउंसिलिंग दोनों की जरूरत होती है। समाज में इस प्रकार की घटनाएं दर्शाती हैं कि युवाओं को भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलीजेंस) और क्रोध-प्रबंधन (एंगर मैनेजमेंट) पर ध्यान देना सबसे जरूरी है।
मानसिक विकार के स्तर
- इंटरमिटेंस एक्सप्लोसिव डिसऑर्डर: यह एक मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक क्रोध और हिंसात्मक प्रतिक्रिया देता है।
- इंपल्स कंट्रोल डिसऑर्डर : इसमें व्यक्ति अपने व्यवहार, भावनाओं और आक्रामक प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाता।
- पर्सनेलिटी डिसऑर्डर: इसमें व्यक्ति दूसरों के अधिकारों की परवाह किए बिना असामाजिक या हिंसक व्यवहार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed