फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When a friend needed money, Ajay had hatched a conspiracy to loot at the behest of his aunt

दोस्त को रुपये की जरूरत पड़ी तो मौसी के कहने पर अजय ने रची थी लूट की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
When a friend needed money, Ajay had hatched a conspiracy to loot at the behest of his aunt
हिसार पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपये लेने के आरोपी कोर्ट में पेश करने से पहल? - फोटो : Hisar
हिसार। आदमपुर पुलिस ने 16 दिन में लूटपाट करने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मौसी के कहने पर ग्रुप लोन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वीरवार को आरोपी काबरेल निवासी अजय और बलवान, मंडी आदमपुर निवासी अजीत उर्फ पुनीत व सौरभ को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया। उधर, डीआईजी बलवान सिंह राणा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि आरोपियों ने कई वारदात कुबूली हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि बलवान, सौरभ, अजीत उर्फ पुनित उसके दोस्त हैं। बलवान को रुपये की जरूरत थी। अजय ने बताया कि एक दिन मेरी मौसी सरोज ने मुझे व बलवान को कहा कि मेरे पास किस्त लेने के लिए एक आदमी आता है जिसके पास काफी रुपये होते हैं, तुम उससे रुपये छीन लेना। जब वह किस्त लेने आएगा तो मैं तुम्हें बता दूंगी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि 4 जनवरी को मौसी ने किस्त वाले को फोन करके बुलाया और उन्हें इस बारे में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने बाइक से काबरेल बस स्टैंड से ही किस्त वाले का पीछा किया और सीसवाल रोड पर उसे रुकवाकर पिस्तौल के बल पर उसका बैग छीन लिया। बैग में 22 हजार 500 रुपये व बच्चों के चांदी के कड़े, पायल व लोकेट थे। इसके बाद सभी ने 5500-5500 रुपये आपस में बांट लिए थे। गौरतलब है कि थाना आदमपुर में ग्रुप लॉन फाइनेंस के कर्मचारी रोहतक के गांव कानी निवासी शक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वारदात कुबूलीं
- आरोपी अजय व बलवान ने दस दिन पहले किरावड़ से खानक रोड पर एक बाइक चोरी की।
- अक्तूबर 2021 में अजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सीसवाल निवासी दुकानदार नरेश से फिरौती मांगी थी और न देने पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी।
- गांव काबरेल में सीसवाल निवासी मुकेश का रास्ता रोक उसकी बाइक छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed