फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will become active on December 30, drizzle is likely.

Hisar News: 30 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will become active on December 30, drizzle is likely.
हिसार। अभी तक प्रदेशवासियों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मगर, 30 दिसंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल में बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में नए साल में प्रदेशवासियों को हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर और कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। नमी के कारण सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़त, जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ रही है। शुष्क उत्तरी पश्चिमी तेज़ गति की हवाएं चलने से कोहरा छंट जाता है और रात के तापमान में गिरावट जाती है। इन विक्षोभ में अंतराल कम होने के कारण ये ठंड के तेवरों को भी ढीला कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी भी एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से शुक्रवार को हल्की बादलवाही व तराई वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान नारनौल में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। इस तरह से नारनौल में दिन व रात प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। चूंकि अभी वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा है तो हवाएं नहीं चलने से सुबह कोहरा छा सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर से एक और कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में बदलाव आएगा। फिर 30 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके प्रभाव से बूंदाबांदी की संभावना है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed