फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance moves ahead of Haryana: Temperature will drop now

हरियाणा से आगे निकला पश्चिमी विक्षोभ: अब तापमान में आएगी गिरावट, प्रदेश में फिर से बनेगी शीत लहर की स्थिति

Sun, 30 Nov 2025 08:19 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Nov 2025 08:19 AM IST
सार

हरियाणा में 5 दिसंबर तक तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 5 या 6 दिसंबर को एक कमजोर विक्षोभ आने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के पहले पखवाड़े के अंत तक मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा।

विज्ञापन
Western disturbance moves ahead of Haryana: Temperature will drop now
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शनिवार को तापमान में हल्की गिरावट आई। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। अब तापमान में फिर से बड़ी गिरावट आएगी और सर्दी अपना सितम बरसाएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक-एक कमजोर पश्चिमी सक्रिय हुआ था। इसके असर से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को यह थोड़ा आगे बढ़ा तो इसका भी कम हुआ। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान नारनौल की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य ये 1.5 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
रविवार से तापमान में फिर से गिरावट आएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से शीत लहर की स्थिति बनेगी। 5 दिसंबर तक तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 5 या 6 दिसंबर को एक कमजोर विक्षोभ आने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के पहले पखवाड़े के अंत तक मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। ऐसे में पाला पड़ने की भी संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-12.5
हिसार-8.6
करनाल-9.0
नारनौल-7.8
रोहतक-10.2
भिवानी-9.5
सिरसा-9.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed