Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance ends in Haryana: Hisar residents forced to breathe toxic smog, AQI crosses 517

हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म: जहरीले स्मॉग में सांस लेने को मजबूर हिसारवाले, AQI 517 के पार पहुंचा

Thu, 30 Oct 2025 12:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Oct 2025 12:54 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 नवंबर के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। अरब सागर के सिस्टम के कमजोर होने की वजह से भरपूर मात्रा में नमी उत्तर भारत तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Western disturbance ends in Haryana: Hisar residents forced to breathe toxic smog, AQI crosses 517
हिसार की फिजाओं में स्मॉग छाया - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हिसार की फिजाओं में स्मॉग छा गया है। जिसके बाद एयर क्वालिटी एंडेक्सर 517 के पार पहुंच गया है। आसमान में छाए स्मॉग के चलते लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में 28 से 30 अक्तूबर तक पश्चिम विक्षोभ का असर बना हुआ था। इन तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही थी लेकिन बारिश नहीं हुई। वीरवार को बादलों का प्रभाव खत्म होने के बाद हवा में नमी का स्तर बढ़ गया। जिसके चलते स्मॉग बन गया। सुबह के समय से ही लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 नवंबर के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। अरब सागर के सिस्टम के कमजोर होने की वजह से भरपूर मात्रा में नमी उत्तर भारत तक पहुंचेगी। जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में ज्यादातर हल्की से मध्य कहीं-कहीं भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में खासकर पंजाब के उत्तरी पूर्वी मध्य भागों में बारिश हो सकती है। हरियाणा की उत्तरी मध्य दक्षिणी और कुछ पश्चिमी भागों में हल्की से मध्यम खंड वारिस की संभावना है। पंजाब- हरियाणा में कहीं-कहीं थोड़ी बहुत ओलावृष्टि भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed