{"_id":"68c08524bdcd2c0ab905ceeb","slug":"weather-will-remain-clear-till-september-15-possibility-of-drizzle-at-some-places-hisar-news-c-21-hsr1005-706114-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 15 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम, कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 15 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम, कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि नमी वाली हवाओं के असर से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बिखराव वाली बूंदाबांदी दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 सितंबर तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा। इसके अलावा मानसून रेखा भी दक्षिणी राज्यों की तरफ है। ऐसे में प्रदेशवासियों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलेगी। साथ ही इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि कहीं-कहीं नमी वाली हवाओं के कारण बादल बनने से बूंदाबांदी हो सकती है। उधर भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक प्रदेश के दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरी व पूर्वी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी।
अंबाला व पंचकूला को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
1 जून से 9 सितंबर तक प्रदेश के अंबाला व पंचकूला जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सिरसा में सामान्य से 80 प्रतिशत, फतेहाबाद में 146, हिसार में 94, भिवानी में 39, चरखी दादरी 46, महेंद्रगढ़ में 123, रेवाड़ी में 74, नूंह में 62, पलवल में 46, फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम में 38, झज्जर में 101, रोहतक में 48, जींद में 11, सोनीपत में 31, पानीपत में 54, करनाल में 1, कैथल में 22, कुरुक्षेत्र में 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं अंबाला में सामान्य से 10 और पंचकूला में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है।