Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather will change from tonight, dust storms and scattered rain are expected.

Hisar News: रात से बदलेगा मौसम, धूल भरी हवाएं व छिटपुट बारिश के आसार

Sat, 23 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 23 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from tonight, dust storms and scattered rain are expected.
हिसार। करनाल, सिरसा, महेंद्रगढ़, रोहतक में शुक्रवार को सबसे गर्म बने रहे। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम शुक्रवार की रात से थोड़ा बदलाव आएगा। शुक्रवार देर रात से शनिवार को बादलवाही का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर धूल भरी हवाएं चलने तथा छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। दिन के तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 45.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में रोहतक में सबसे अधिक 45.3, भिवानी में 45, महेंद्रगढ़ में 44.5, सिरसा में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा था। हिसार में 43.1, अंबाला में 41.8, जींद में 42.9 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार की रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। जिससे बादलवाही का प्रभाव रहेगा। तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट तथा रात के तापमान में थोड़ा उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार रेगिस्तानी शुष्क गर्म पश्चिमी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उछाल और आग उगलने वाली गर्मी व लू अपने तीखे तेवर में देखने को मिल रहा था परंतु आज हल्की राहत मिली है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में तेज़ गति की हवाओं के साथ केवल बिखराव वाली छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही और तेज़ गति की हवाओं की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed