फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather will change from today, possibility of hailstorm

Hisar News: आज से बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की आशंका

Sat, 04 Jan 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, possibility of hailstorm
हिसार। पश्चिम विक्षोभ के चलते 5-6 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। रविवार को सुबह कोहरा भी छाया रहेगा। शनिवार को हिसार में रात के समय 50 मीटर तथा सुबह 3 बजे 60 मीटर की दृश्यता रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि ठंड अपने तेवर दिखा रही हैं। शुक्रवार शाम होते ही कोहरा छा गया। शनिवार सुबह तक कोहरे का असर रहा। सुबह 9 बजे के बाद से धूप खिलने लगी। दिन में चटक धूप के बाद शाम को पश्चिम विक्षोभ का असर दिखने लगा। दिन में सूर्यदेव की चटक और चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। संपूर्ण इलाके में बार-बार हवाओं की दिशा में बदलाव से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। बादलों के प्रभाव के कारण रविवार- सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और संपूर्ण मैदानी राज्यों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और शीतलहर शीत दिवस और कोहरा की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed