{"_id":"63bd0d8d01c0d45f69365517","slug":"weather-update-news-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, सुबह धूप निकलने से ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, सुबह धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
Tue, 10 Jan 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:38 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके असर से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
हिसार में सुबह पड़ी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कई जिलों में सुबह जल्दी ही सूर्य ने दर्शन दे दिए। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.8 से 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 2.1 से 8.9 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके असर से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 12 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 12 व 13 जनवरी को प्रदेश के पंजाब से सटे इलाकों में हल्की बारिश और बाकी हिस्सों में बूंदबांदी की संभावना है।