{"_id":"5855975d4f1c1b896064c951","slug":"weather-news-hisar-snwofall-jammu-kasmir-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके में बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके में बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी एरिया में बर्फबारी के कारण शुक्रवार की रात हिसार का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान शिमला से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर तक रात के समय सर्दी का जोर रहेगा। रविवार को आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर में बर्फबारी के बाद हिसार में तापमान में गिरावट आई है। खासतौर पर रात के तापमान में कमी आई है। शीत हवाओं के कारण रात का तापमान शिमला से भी कम हो गया। शुक्रवार की रात को हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात शिमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय सुबह तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दोपहर को यह तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर को आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। 19 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
गोरखधाम 2.40 घंटा लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को 2.40 घंटा देरी से पहुंची। यह गाड़ी करीब दस दिन से लगातार देरी से पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश में कोहरा अधिक होने के कारण गाड़ी रोजाना दो से लेकर दस घंटे तक लेट हो रही है। किसान एक्सप्रेस भी लेट आ रही है।
विज्ञापन
ऐसे गिरा तापमान
तारीख न्यूनतम तापमान
14 दिसंबर 10.8
15.दिसंबर 8.6
16 दिसंबर 8.2
17 दिसंबर 5.6
दस साल में 2013 की 29 तारीख सबसे ठंडी
पिछले दस साल की बात करें तो दिसंबर में 2013 में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 29 दिसंबर 2013 को 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 25 दिसंबर 2011 को न्यूनतम तापमान शून्य रिकॉर्ड किया गया। 23 दिसंबर 2012 को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री था।