{"_id":"68b088ee76704171320deee8","slug":"weather-news-haryana-rain-in-haryana-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इस दिन से बारिश की संभावना, अभी नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इस दिन से बारिश की संभावना, अभी नहीं मिलेगी राहत
Thu, 28 Aug 2025 10:21 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:21 PM IST
सार
अभी हरियाणा के लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
- फोटो : संवाद
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और मानसून रेखा के पूर्वी राजस्थान पर पहुंचने से वीरवार से तीन दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं, वीरवार को ज्यादातार जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पलवल में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून रेखा एक बार फिर से हरियाणा के पश्चिमी जिलों के पास पूर्वी राजस्थान पहुंच गई है। इस वजह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब पर एक चक्रवातीय क्षेत्र बना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो कि धीरे-धीरे हरियाणा व राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। इसके असर से मानसून रेखा के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आने की संभावना है। इन सभी के असर से इन इलाकों में 31 अगस्त तक बारिश होगी। इसके बाद 1 या 2 सितंबर को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 1 से 5 सितंबर के दौरान भी मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह के दौरान फतेहाबाद में सामान्य से 1197 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई, जबकि हिसार में 319, जींद 189, कैथल 283, महेंद्रगढ़ 264, रेवाड़ी 201, सिरसा 178, झज्जर 158 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, अंबाला में सामान्य से 10, पंचकूला 63 व यमुनानगर में 8 प्रतिशत कम पानी बरसा।