{"_id":"573cd10f4f1c1bf556ac6e9e","slug":"weather-hisar-weather-hot-weather-in-hisar-hisar-hot-hot-hisar-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस, अभी राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस, अभी राहत के आसार नहीं
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Thu, 19 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड
- फोटो : bureau
पिछले तीन दिन से तापमान में रोजाना एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार भी नहीं हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मई महीने में इतना अधिक तापमान इससे पहले 2003 में रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद वर्ष 2010 में मई महीने में 46.7 डिग्री सेल्सियस मई माह में सर्वाधिक तापमान रहा था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस माह में आने वाले दिनों में गर्मी का और कहर बढ़ेगा। साथ ही जून में भी गर्मी का कहर रहेगा।
विज्ञापन
मई महीने के गर्म दिन
26 मई 2010 अधिकतम तापमान 46.7
20 मई 2011 अधिकतम तापमान 45.0
31 मई 2012 अधिकतम तापमान 45.3
19 मई 2013 अधिकतम तापमान 46.0
01 मई 2014 अधिकतम तापमान 45.0
23 मई 2015 अधिकतम तापमान 45.5
इस महीने के गर्म दिन
02 मई 43.4
03 मई 45.5
13 मई 44.0
16 मई 44.5
17 मई 45.0
18 मई 46.8
हीट स्ट्रोक से बचें
1. तेज धूप और लू में बाहर न निकलें।
2. नींबू, नमक पानी का सेवन करना चाहिए।
3. धूप में बाहर से आते ही सिर गीला न करें।
4. बाहर से आने के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें।
5. ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
6. तले-भुना भोजन कम से कम खाएं।
7. तीन से पांच लीटर पानी रोजाना पीएं।
8. मौसमी फल टमाटर, खीरा, ककड़ी, तरबूज ज्यादा उपयोग करें।
फिलहाल राहत नहीं
एचएयू मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। बीच में हल्के बादल तथा कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। अगले तीन दिन में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 6 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन