{"_id":"573e10bd4f1c1b1225ac729d","slug":"weather-electricity-problem-weather-in-hisar-electricity-problem-in-hisar-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने छीना चैन, बिजली के कटों ने सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने छीना चैन, बिजली के कटों ने सुकून
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Fri, 20 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : bureau
भीषण गर्मी का कहर वीरवार को भी जारी रहा। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने से लोगों को रात के समय भी सुकून नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार कम हैं।
मई महीने के तीसरे सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 21 मई तक मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान बादल छा सकते हैं। धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। बरसात की कोई संभावना फिलहाल नहीं। जिस कारण तापमान में गिरावट के आसार नहीं है।
अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। शहर में वीरवार को दिन के समय लू चलने से लोग बेहाल हो रहे हैं। दोपहर का आग की तरह तपिश महसूस होती है। लोग दोपहर को घरों से निकलने से बच रहे हैं। मजबूरी में घर से निकलने वाले सिर पर कपड़ा बांधकर खुद को बचाते हुए निकलते हैं। देर शाम तक हवाएं गर्म महसूस हो रही हैं। रात के समय भी तापमान 25 डिग्री के पार रहने से लोगों को रात को भी सुकून महसूस नहीं हो रहा।
विज्ञापन
स्कूलों में बदला समय
गर्मी के कारण शहर शहर के कई स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल समय सुबह 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है। पहले यह 7 से 2 बजे तक था। शुक्रवार से ही स्कूलों में नया समय लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली ने किया बेहाल
भीषण गर्मी के दौरान शहर में बिजली के कटों से शहरवासियों को परेशान करके रख दिया। वीरवार को भी शहर में काफी क्षेत्रों में दिनभर बिजली के कट लगते रहे।
कुछ क्षेत्रों में मेन लाइन ब्रेक डाउन हो जाने के कारण पूरे दिन बिजली के कट लगे तो आर्य नगर क्षेत्र में मेटल लाइन में फॉल्ट के चलते आर्य नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पूरा दिन बिजली प्रभावित रही। जिस कारण 46 डिग्री तापमान में भी शहरवासियों को बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। वहीं बिजली के लंबे कटों से जलघरों से पानी की सप्लाई भी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
यहां लगे पावर कट
वीरवार को शहर के काफी क्षेत्र बिजली के कटों से प्रभावित रहे। इनमें मुख्यत: भामशाह नगर, शिव नगर, पारिजात चौक, आजाद नगर, कैमरी रोड, अर्बन एस्टेट, मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी के साथ-साथ लघु सचिवालय फीडर पर पूरे दिन में बिजली के कट लगे, जिससे शहरवासियों को काफी परेशानी आई।
लघु सचिवालय में बिजली जाने से कार्य प्रभावित
लघु सचिवालय में बिजली जाने से वीरवार को पूरे दिन लगे बिजली के कटों के कारण विभिन्न कार्यालयों में काम पर भी प्रभाव पड़ा। बिजली के बार-बार जाने से पूरे दिन काम प्रभावित रहा।