फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather: damage to crops due to storm and rain

मौसम : आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान

Wed, 24 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Weather: damage to crops due to storm and rain
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार को भी प्रदेश भर में रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज हवाएं और आंधी चली। दो दिनों तक प्रदेश के जिलों में विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर क्षीण हो जाएगा। ऐसे में बुधवार को कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 28 मार्च तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाएं
मंगलवार को हिसार जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की धूप भी निकली। देर शाम तक चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बनाए रखी जो रात तक बरकरार रही। हालांकि इससे पहले जिले में सोमवार की शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचाया। उकलाना और अग्रोहा के कई गांव में ओले भी गिरे। इससे फसलें बिछ गईं और नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
प्रदेश में मंगलवार को बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करनाल का अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बादल छाने के चलते रोहतक का रात्रि तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 26.0 15.8
भिवानी 26.3 15.9
हिसार 27.3 15.2
करनाल 23.4 18.4
नारनौल 24.6 16.0
रोहतक 23.5 19.8
सिरसा 29.9 16.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed