फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather changeable in Haryana, Day temperature crosses 29 degrees; Chance of rain with strong winds

Haryana Weather News: दिन का तापमान पहुंचा 29 डिग्री पार; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Mon, 19 Feb 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 व 20 फरवरी को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब से सटे जिलों में इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather changeable in Haryana, Day temperature crosses 29 degrees; Chance of rain with strong winds
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। हिसार में रविवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 व 20 फरवरी को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होगी।
विज्ञापन


साथ ही मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है। हरियाणा राज्य में 19 व 20 फरवरी को पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला पर इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। वहीं पानीपत, रोहतक व झज्जर पर हल्का असर होगा। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में सिर्फ सीमित स्थानों पर बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 19 व 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 21 फरवरी और 25 फरवरी को भी दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी।

रात का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे
शहर में सुबह मौसम साफ रहा। दिन के समय तेज धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाने लगे। दिन ढलने के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक हुई। दिन का तापमान 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

अलग-अलग जिलों में मौसम का हाल

बहादुरगढ़ में सुबह से हवा चल रही है। सूर्य देव आसमान में चमके हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा है। हवा चलने के बाद प्रदूषण में कमी आई है। एक्यूआई पीले रंग में 159 दर्ज किया गया।

सोनीपत में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है। एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। रविवार को यह 190 दर्ज किया गया था।

झज्जर में सुबह से तेज हवाएं चल रही है। प्रदूषण में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।

रेवाड़ी में आकाश में बादल छाए हुए हैं, धूप भी निकली हुई है। हवाएं भी चल रही हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

पानीपत में सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते धूप नहीं निकल पाई है। हवा करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बूंदी की संभावना जताई है।

रोहतक में सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। तेज रफ्तार से हवा चल रही है, जो ठिठुरन को बढ़ा रही है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 14 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

कैथल में सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ है। इसके तहत सुबह ही आसमान में बादल छाए हैं। वहीं, सुबह से करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed