{"_id":"6ae0ec0fbb902442e606e136","slug":"452-lakh-rupees-fraudulently-taken-from-farmer-contacted-using-a-fake-facebook-id-of-a-friend-living-in-the-usa-fir-filed-hisar-news-c-21-hsr1020-981693-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान से ठगे 4.52 लाख रुपये, अमेरिका में रहने वाले दोस्त की फर्जी फेसबुक आईडी से किया संपर्क, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान से ठगे 4.52 लाख रुपये, अमेरिका में रहने वाले दोस्त की फर्जी फेसबुक आईडी से किया संपर्क, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद। फेसबुक पर दोस्ती के भरोसे किसान को 4.52 लाख रुपये की चपत लग गई। आरोपी ने अमेरिका में रहने वाले उसके दोस्त अमित देशवाल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर संपर्क किया। बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करने का झांसा देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर रकम डलवा ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना हांसी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गांव गैबीनगर (किन्नर) निवासी संदीप कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को मैसेंजर पर अमित देशवाल के नाम से संदेश आया। आरोपी ने कहा कि वह उनके खाते में रुपये भेज रहा है। भारत आने पर रकम वापस ले लेगा।
23 अक्तूबर को आरोपी ने खाते में 9.45 लाख रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उसे अपना वकील बताया। साथ ही स्कैनर और बैंक खाते की जानकारी भी भेजी। भरोसा करके संदीप ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 3.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को आरोपी ने 32.72 लाख रुपये भेजने का दावा किया। उसकी बातों में आकर किसान ने फिर 1.47 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डाल दिए। दोनों दिनों में कुल 4.52 लाख रुपये ठग लिए गए। संदीप के अनुसार अमित उनका गांव का दोस्त है और अमेरिका में रहता है। पहले भी वह रुपये भेज चुका था इसलिए उन्हें फेसबुक पर संपर्क करने वाले पर भरोसा हो गया। आरोपी ने दोबारा रुपये मांगे तो ठगी का शक हुआ।
संदीप ने 25 अक्तूबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दी। जांच अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाए।