फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Upper caste community took to the streets against the UGC Act, held a protest march

Hisar News: यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Upper caste community took to the streets against the UGC Act, held a protest march
हिसार में आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना। स्रोत :
हिसार। यूजीसी एक्ट के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज ने जिला ब्राह्मण सभा परिसर से रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट रद्द करने और जातिगत आरक्षण के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाई। जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान रतनलाल शर्मा ने 10 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने यूजीसी एक्ट 2026 को काला कानून बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अधिनियम सामान्य वर्ग के बच्चों के प्रति पक्षपातपूर्ण है और इससे असमानता बढ़ेगी। ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बालोत ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया और संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

जय हिंद मंच के सुरेश शर्मा और चित्रलेखा ने कथित झूठे एससी-एसटी एक्ट के मुकदमों और नकद मुआवजे पर चिंता जताई। पूर्व प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने आरक्षण से योग्यता की अनदेखी होने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में पवन पहलवान, प्रीति सिंह, राजेंद्र अग्निहोत्री, कुलभूषण शर्मा, शिव शंकर शर्मा और भगवत दयाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed