फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather Change in Haryana Today Weather

हरियाणा में बदलने लगा मौसम: तेज धूप से गर्मी का एहसास, सुबह-शाम हल्की ठंड; आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 22 Feb 2026 11:50 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:50 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगले दो दिन तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather Change in Haryana Today Weather
हरियाणा में गर्मी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ के चलते हुई बारिश के बाद रविवर की सुबह प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप खिली हुई है। वहीं, शनिवार को हिसार, भिवानी, सिरसा, पानीपत, रोहतक सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता 50 से 80 मीटर के बीच रही। वहीं, दोपहर में चिलचिलाती धूप ने गर्मी का अहसास कराया। पलवल में प्रदेश में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगले दो दिन तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। एक दो दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 23 फरवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


पलवल रहा सबसे गर्म और अंबाला  रहा सबसे ठंडा 

पलवल में प्रदेश का सबसे 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में 28.1, मेवात में 27.9 , हिसार में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबाला में 14.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed