{"_id":"61e9aff4a26c6d50bf2f8d23","slug":"water-tank-work-stalled-due-to-stoppage-of-mining-in-dadam-hisar-news-hsr6224961166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडम में खनन बंद होने से वाटर टैंक का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडम में खनन बंद होने से वाटर टैंक का काम अटका
विज्ञापन
कैमरी रोड स्थित जलघर में बनाया जाने वाला वाटर टैंक का काम बीच अधर में लटका। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डाडम में खनन बंद होने से कैमरी रोड स्थित जलघर में बनाया जा रहा स्टोरेज वाटर टैंक का काम अटक गया है। ऐसे में अभी तक टैंक का 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि रोड़ी और क्रेशर नहीं आने से काम रुक गया है। अब खनन शुरू होने के बाद ही वाटर टैंक का काम शुरू हो पाएगा।
बता दें कि कैमरी रोड स्थित जलघर में दो वाटर टैंक बने हैं। यहां एक स्टोरेज वाटर टैंक बनाया जा रहा है। हालांकि विगत दिनों डाडम में हादसे के बाद खनन बंद कर दिया गया है। ऐसे में जिले में बनाए जा रहे वाटर टैंक का काम भी रुक गया है।
ठेकेदार कुलदीप सिहाग का कहना है कि डाडम में हादसे के बाद से रोड़ी, क्रेशर नहीं आने के कारण काम रुका है। बताया जा रहा है कि स्टोरेज वाटर टैंक 140 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा होगा। उल्लेखनीय है कि यहां दो बने वाटर टैंक से कैमरी रोड की 20 कॉलोनियों में पानी आपूर्ति होती है। यहां की आबादी 90 से 95 हजार है।
विज्ञापन
-----------------------------------
चार दिन का पानी हो सकेगा स्टोर
स्टोरेज वाटर टैंक के लिए नवंबर में टेंडर लगाया गया था और दिसंबर में काम शुरू हो गया। यहां बनने वाले स्टोरेज वाटर टैंक में चार दिन का पानी एकत्रित किया जा सकेगा। यदि वाटर टैंकों में पानी खत्म होता है तो इस स्टोरेज वाटर टैंक से पानी की आपूर्ति होगी।
------------------------
डाडम में खनन बंद होने के बाद से वाटर टैंक बनाने का काम रुक गया है। अब खनन शुरू होने के बाद ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
- निशांत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग