{"_id":"68978925e5b2f8a6160bd37f","slug":"water-tank-will-be-built-with-seven-and-a-half-crores-6-thousand-people-of-three-villages-will-get-benefit-hisar-news-c-21-hsr1020-684508-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साढ़े सात करोड़ से बनेगा जलघर, तीन गांवों के 6 हजार लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साढ़े सात करोड़ से बनेगा जलघर, तीन गांवों के 6 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
Sat, 09 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
दयाल सिंह कॉलोनी में इस जगह पर जलघर का निर्माण होना है। संवाद
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से जलघर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अलॉटमेंट कर दी गई है। जलघर के निर्माण से तीन गांवों के करीब छह हजार लोगों को लाभ होगा।
अभी गांव में जलघर न होने के कारण ट्यूबवेल का पानी पी रहे थे। इस जलघर को हिसार मेजर नहर से जोड़ा जाएगा। जलघर का निर्माण करीब चार एकड़ जगह में होगा और दो वाटर टैंक भी बनाए जाएंगे। जलघर के निर्माण के लिए ग्रामीण काफी समय से मांग उठा रहे थे। गत वर्ष भी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्याम खांडा ने जनस्वास्थ्य मंत्री के समक्ष इसकी मांग रखी थी। तब उन्होंने जलघर बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। दयाल सिंह कॉलोनी के साथ विराट नगर व सिसाय रोड स्थित कॉलोनियों को इस जलघर से जोड़ा जाएगा।
नया वाटर टैंक बनाने का चल रहा काम
25 करोड़ रुपये की लागत से नए जलघर में नया वाटर टैंक, पुराने जलघरों में चारों वाटर टैंकों की मरम्मत व एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है है। इसमें खरड़ रोड पर स्थित नए जलघर में एक नया वाटर टैंक बनाने का काम जारी है। यह काम वर्ष के अंत में पूरा होगा। साथ ही जलघरों को भाखड़ा से जोड़ने के लिए पाइपलाइन पहुंच चुकी है। बारिश के बाद लाइन डाले जाने का कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 67 करोड़ रुपये से यह लाइन डाली जाएगी। नए जलघर में वाटर टैंक के निर्माण व जलघर को भाखड़ा नहर से जोड़ने पर शहर में पेयजल राशनिंग से राहत मिलेगी। खासतौर में गर्मियों पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रेमनगर में जलघर बनाने का निर्माण जारी
पुराने जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य भी जारी है। इसके अलावा प्रेमनगर में जलघर बनाने का निर्माण कार्य जारी है। यहां पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से जलघर का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा गांव ढाणी पाल, कापड़ो में भी जलघर का निर्माण जारी है।
-- -- --
दयाल सिंह कॉलोनी में नया जलघर बनाने के लिए टेंडर दे दिया है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। अन्य जगहों पर भी जलघरों के निर्माण कार्य जारी है। - संजीव त्यागी, एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता), जनस्वास्थ्य विभाग