{"_id":"69975d8b9113f1a0d20aca44","slug":"water-supply-will-improve-benefiting-a-population-of-15000-a-15-mld-capacity-water-tank-will-be-built-on-2161-acres-in-sector-14-part-2-hisar-news-c-21-hsr1020-814764-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलापूर्ति होगी बेहतर, 15 हजार की आबादी को होगा फायदा, सेक्टर 14 पार्ट 2 में 21.61 एकड़ में बनेगा 15 एमएलडी क्षमता का वाटर टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलापूर्ति होगी बेहतर, 15 हजार की आबादी को होगा फायदा, सेक्टर 14 पार्ट 2 में 21.61 एकड़ में बनेगा 15 एमएलडी क्षमता का वाटर टैंक
विज्ञापन
प्रिया पंवार
हिसार। शहर के सेक्टर 14, 14 पार्ट 2 और 33 में बेहतर जलापूर्ति के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर 14 पार्ट 2 में करीब 21.61 एकड़ में नया वाटर टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि अगले तीन-चार साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे तीनों सेक्टर की करीब 15 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सिरसा रोड पर 10 एमएलडी क्षमता के टैंक से पानी की सप्लाई हो रही है। अभी तो जलापूर्ति पर्याप्त की जा रही है लेकिन भविष्य में सेक्टर 14, 14 पार्ट 2 और 33 में समस्या खड़ी हो सकती है। इसके लिए 14 पार्ट 2 में 15 एमएलडी की क्षमता वाले भूमिगत वाटर टैंक बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसे मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही टेंडर लगेगा और अगले तीन-चार सालों में यहां से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर चार टैंकों की मरम्मत का काम जारी
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कुलदीप ने बताया कि सिरसा रोड पर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर चार टैंकों की मरम्मत का काम जारी है। यह काम जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अनाजमंडी, बस स्टैंड, हैचरी, घोड़ा फार्म हाउस, भैंस फार्म और 32 क्वार्टर एरिया में भरपूर पानी मिल सकेगा। इसके अलावा यहां अधिकारियों के बैठने के लिए चैंबर भी बनाए जा रहे हैं जिनका काम भी अगले छह से सात महीनों में पूरा हो सकेगा। यह भूमि केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र की है।
विज्ञापन
70 करोड़ से ज्यादा हो सकती है अनुमानित लागत
कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी प्रस्तावित वाटर टैंक की लागत स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल, डीपीआर प्रक्रिया में है। डीपीआर फाइनल होने के बाद अनुमानित लागत स्पष्ट हो सकेगी। हाल ही में प्राधिकरण की ओर से 10 एमएलडी क्षमता का एक वाटर टैंक बनाया गया था। उसमें 40-50 करोड़ की लागत आई थी। ऐसे में 15 एमएलडी क्षमता का वाटर टैंक बनाने में 70 करोड़ से ज्यादा का खर्च आ सकता है।
-- -- -- --
शहर में कहां-कहां बने हैं वाटर टैंक
सेक्टर 14: सेक्टर 14, 14 पार्ट 2 और 33 में जलापूर्ति की जाती है।
सेक्टर 3: सेक्टर एक, तीन, चार, पांच, सेक्टर 24 और मेला ग्राउंड में जलापूर्ति की जाती है।
तोशाम रोड: अर्बन स्टेट 2, सेक्टर 9,11, 13,15,16,17 और पीएलए समेत कई हिस्सों में जलापूर्ति की जाती है।
-- -
फोटो : 9 : भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।