फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water reached homes after three days; people began working from 5 a.m.

Hisar News: तीन दिन बाद घरों तक पहुंचा पानी, सुबह पांच बजे से जुटे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water reached homes after three days; people began working from 5 a.m.
महाबीर कॉलोनी ​स्थित जलघर पानी से लबालब भरा हुआ।

विज्ञापन
हिसार। बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीन दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति शनिवार को सुचारू हो गई। शुक्रवार रात हड़ताल समाप्त होने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने सप्लाई बहाल कर दी थी।
शनिवार सुबह पांच बजे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शहर में पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो लोग घरों की खाली टंकियां भरने में जुट गए। हालांकि, महाबीर कॉलोनी, पटेल नगर, सूर्य नगर, जलेबी चौक और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों को दूषित पेयजल की समस्या का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

हिसार शहर में सामान्य दिनों में रोजाना करीब 60 एमएलडी (छह करोड़ लीटर) पेयजल की जरूरत होती है। महाबीर कॉलोनी, आजाद नगर, सातरोड, कैमरी रोड और मिलगेट स्थित स्काडा जलघर से शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। सभी जलघरों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण हड़ताल के दौरान सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई घरों की टंकियां खाली हो गई थीं और लोगों को रोजमर्रा के घरेलू काम निपटाने में परेशानी हो रही थी। शनिवार को जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी 11 बूस्टिंग स्टेशनों और चारों वाटर वर्क्स से आपूर्ति शुरू की।
जलघरों में क्षमता के हिसाब से पर्याप्त है पेयजल
महाबीर कॉलोनी जलघर : क्षमता 32 एमएलडी
सातरोड वाटर वर्क्स : क्षमता 9 एमएलडी
कैमरी रोड वाटर वर्क्स : क्षमता 15 एमएलडी
स्काडा जलघर : क्षमता 36 एमएलडी
अवकाश के बावजूद अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
शनिवार को अवकाश होने के बावजूद विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई। बूस्टिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों की तैनाती कर सप्लाई व्यवस्था पर नजर रखी गई, ताकि शहर के किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो।
कई इलाकों में दूषित पेयजल बना परेशानी
दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान वाटर लाइन में लीकेज के कारण खाली पाइपलाइनों में गंदा पानी जमा हो गया। शनिवार सुबह सप्लाई शुरू होने पर महाबीर कॉलोनी, पटेल नगर, सूर्य नगर, जलेबी चौक और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में दूषित पानी आने की शिकायत मिली। महाबीर कॉलोनी निवासी गगन, राजकुमार और श्याम लाल तथा जलेबी चौक क्षेत्र निवासी कमला देवी और रामकुमार ने बताया कि करीब एक घंटे तक दूषित पानी आया। इसके बाद पानी साफ हो गया।

-----------
बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित थी। हड़ताल समाप्त होते ही शुक्रवार रात को सप्लाई शुरू कर दी गई थी। शनिवार सुबह पांच बजे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पानी की आपूर्ति की गई। अवकाश के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की बूस्टिंग स्टेशनों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि शहर के किसी भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित न हो।
- संजय दुहन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed