फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water logging in the city due to rain, holiday declared in schools

Hisar News: बारिश से शहर में जल भराव की स्थिति, स्कूलों में अवकाश घोषित

Mon, 10 Jul 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water logging in the city due to rain, holiday declared in schools
सिवानी की अनाज मंडी में भरा पानी
सिवानी मंडी। शहर में सोमवार को हुई बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के मुख्य बाजार, वार्ड संख्या 10, पीर बाबा वाली गली, संख्या 3, अनाज मंडी में जलभराव हो गया। दुकानदारों ने पानी निकासी न होने से प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को ही बूंदाबांदी से शहर के विभिन्न हिस्सों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रमेश कोठारी के नेतृत्व में दुकानदारों के साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों को कहना है कि समय पर नालों व सीवरेज की सफाई हो तो जलभराव की स्थिति नहीं बनती। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक कुमार ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का शासन दिया।
विज्ञापन

भारी बारिश की संभावना के चलते आज व कल स्कूलों में रहेगा अवकाश : जिलाधीश
सिवानी मंडी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप 11 व 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर भिवानी जिलाधीश नरेश नरवाल ने दो दिन के लिए जिले में सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 11 व 12 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से बच्चों के सामने विकट स्थिति बन सकती है। इसी के चलते एहतियात के तौर पर जिला के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed