{"_id":"6ad13686252ece451604d959","slug":"water-level-rises-in-canal-farmers-alertness-averts-risk-of-a-breach-hisar-news-c-21-hsr1020-973645-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहर में बढ़ा पानी, किसानों की सतर्कता से टला टूटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहर में बढ़ा पानी, किसानों की सतर्कता से टला टूटने का खतरा
विज्ञापन
गांव के नजदीक बालसमंद नहर में ज्यादा पानी बढ़ने के बाद किनारे को छूता पानी, वही कमजोर किनारे और
घिराय। बालसमंद सब ब्रांच नहर में वीरवार को क्षमता से अधिक पानी आने से नहर टूटने का खतरा बढ़ गया। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने अतिरिक्त पानी को राजली क्षेत्र की राणा डिस्ट्रीब्यूटर नहर में छुड़वा दिया। इससे नहर में पानी का दबाव कम हुआ और संभावित खतरा टल गया।
बालसमंद सब ब्रांच नहर घिराय गांव से होकर बालसमंद गांव तक पानी पहुंचाती है। इसके किनारों पर झाड़ियां और घास उगी हुई हैं, जबकि कई जगह किनारे कमजोर बताए जा रहे हैं। पानी का बहाव बढ़ने पर किसानों ने नहर टूटने की आशंका जताते हुए विभाग को सूचना दी।
800 से 830 क्यूसेक रहता है सामान्य बहाव
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास सांगा ने बताया कि नहर में पानी अधिक होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पानी को साथ लगती राणा डिस्ट्रीब्यूटर नहर में डलवाया गया। उन्होंने बताया कि बालसमंद सब ब्रांच नहर में सामान्यतः 800 से 830 क्यूसेक पानी का बहाव रहता है। इससे अधिक पानी आने पर नहर टूटने का अंदेशा बढ़ जाता है।