फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water from factories is being poured into rain drains, result: waterlogging on Delhi Road.

बरसाती नाले में डाला जा रहा फैक्टरियाें का पानी, नतीजा : दिल्ली रोड पर जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Water from factories is being poured into rain drains, result: waterlogging on Delhi Road.
सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली रोड पर देर रात तक भरा पानी। 
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में बनी कमेटी ने बुधवार को दिल्ली रोड बरसाती नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जिंदल ओवरब्रिज से तोशाम रोड डिस्पोजल तक इसका निरीक्षण किया। टीम की मानें तो इस नाले में फैक्टरियों का पानी डाला जा रहा है, जो दिल्ली रोड पर जलभराव का मुख्य कारण बन रहा है। टीम ने इस समस्या से निजात पाने के लिए गुरुद्वारा रोड पर एक डिस्पोजल बनाने का प्रपोजल भी बनाया है। इस टीम की तरफ से तैयार की जाने वाली रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मानसून सीजन में दिल्ली रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रोड के दोनों तरफ नाला होने के बाद भी कई-कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे रोड को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसी को लेकर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें बीएंडआर, एचएसवीपी व नगर निगम के अधिकारियों को शामिल किया गया। इस कमेटी को नाले का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था।
विज्ञापन

----------------
ये मिलीं कमियां
- नाले में कहीं-कहीं खासतौर पर साइफन में ब्लॉकेज हो सकती है, क्योंकि किसी जगह नाले में पानी ठीक चल रहा था तो कहीं नाला ओवरफ्लो रहा था।
- नाले की जीटी का साइज छोटा है।
- नाले में फैक्टरी का पानी डाल रहे हैं। उस पानी से ही नाला भर जाता है, जिस कारण से बारिश का पानी नाले में नहीं जा पाता और वह सड़क पर जमा रहता है।
- जिंदल अस्पताल रोड पर बने नगर निगम के नाले में भी ब्लॉकेज हो सकती है।
- नाले के साइफन का बेड का लेवल भी नीचा होने की संभावना है।
-------------------
डेढ़ घंटे तक किया निरीक्षण
कमेटी सदस्यों ने दोपहर करीब 12:30 बजे नाले का निरीक्षण शुरू किया था, जो दोपहर करीब 2 बजे पूरा हो गया। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग ने सर्वेयर से नाले के लेवल की भी जांच करवाई है, जिसकी रिपोर्ट वीरवार दोपहर तक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
12 घंटे बाद भी दिल्ली रोड पर भरा रहा पानी
बुधवार अल सुबह आई बारिश के थमने के 12 घंटे बाद भी दिल्ली रोड से पूरी तरह से पानी की निकासी नहीं हुई और रोड पर पानी जमा रहा। इस कारण से रोड वन वे भी बना रहा। इस दौरान वाहन चालक एक तरफ का रोड ही इस्तेमाल करते रहे।
------------

बरसाती नाले का निरीक्षण कर लिया है। अब रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त के समक्ष रखी जाएगी। - आरके शर्मा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed