फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warning of state-wide strike from August 11 to 13

Hisar News: कर्मचारियों ने दी 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Warning of state-wide strike from August 11 to 13
बिजली निगम की यूनियनों के सदस्य बैठक करते हुए। 
हिसार। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में संयुक्त संघर्ष का एलान करते हुए मांगें नहीं माने जाने पर 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को विद्युत नगर आयोजित बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय कर 16 सदस्यीय संयुक्त संघर्ष मोर्चा गठित किया गया। इसमें प्रत्येक यूनियन के चार-चार पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, एचएसईबी वर्कर यूनियन, ऑल हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग यूनियन और पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने भाग लिया। बैठक में सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह जैसे लाभकारी क्षेत्रों में प्राइवेट लाइसेंसी देने, नए कृषि वितरण निगम (एग्री डिस्कॉम) के गठन और स्मार्ट मीटर योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


संगठनों का आरोप है कि एग्री डिस्कॉम बनने से किसानों और आम उपभोक्ताओं को रियायती बिजली महंगी पड़ेगी तथा सब्सिडी पर भी असर होगा। कर्मचारी, इंजीनियर, किसान और उपभोक्ता मिलकर इन नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संयुक्त मोर्चे ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, महंगाई के अनुरूप भत्ते, जोखिम भत्ता, पुरानी पेंशन बहाली, नियमित भर्ती, महिलाओं के लिए क्रेच, पदोन्नति, मेडिकल भत्ता, आरक्षण का बैकलॉग पूरा करने, एक्सग्रेशिया पॉलिसी की शर्तें हटाने तथा एचपीजीसीएल और एचवीपीएनएल में पदों के पुनर्गठन की भी मांग उठाई।


29 को उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन :

आंदोलन के तहत 29 जुलाई को अधीक्षक अभियंताओं के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 3 से 5 अगस्त तक यूनिट स्तर पर किसान-उपभोक्ता सम्मेलन, 6 से 8 अगस्त तक सभी सब-डिवीजनों पर प्रदर्शन और 10 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में भागीदारी होगी। मांगें नहीं माने जाने पर 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed