{"_id":"67915092be24a2f2e20db243","slug":"waqf-board-will-have-to-give-information-about-the-land-falling-in-lal-dora-hisar-news-c-21-hsr1020-550611-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वक्फ बोर्ड को देनी होगी लाल डोरे में आने वाली जमीन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वक्फ बोर्ड को देनी होगी लाल डोरे में आने वाली जमीन की जानकारी
Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
हांसी। लाल डोरे के अंदर वक्फ बोर्ड को अपनी जमीन की पैमाइश करवाकर रिपोर्ट नगर परिषद को सौंपनी होगी। इसको लेकर नगर परिषद की तरफ से वीरवार को वक्फ बोर्ड को पत्र भेजा जाएगा और बोर्ड को जानकारी मुहैया करवाने के लिए कहा जाएगा, ताकी नगर परिषद को जानकारी हो की लाल डोरे में वक्फ बोर्ड से जुड़ी हुई कितनी संपत्ति है।
लाल डोरे में आने वाली संपत्तियों के मालिक को संपत्ति प्रमाणपत्र देने की योजना पर काम चल रहा है। इसी के तहत नगर परिषद ने अब वक्फ बोर्ड से भी उनकी लाल डोरे से जुड़ी जगह की जानकारी मांगी है, ताकी उस जगह को रिकॉर्ड में बोर्ड के नाम पर दर्ज किया जा सके। इसके लिए वक्फ बोर्ड को समय भी दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 3, 4, 5, 7, 8, 9 व 10 का ज्यादातर हिस्सा लाल डोरे में आता है। इसमें करीब 6,800 संपत्तियां हैं। नगर परिषद ने बीते महीने सैंपल बिल भी दिए थे। इसमें 313 लोगों ने त्रुटियां दूर करवाने के लिए आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। त्रुटियां दूर करने का काम नगर परिषद ने बीते सप्ताह से शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा आपत्तियां नाम और जगह की आईं हैं।
विज्ञापन
अभी लाल डोरे में संपत्ति मालिकों के दावे व आपत्तियों पर सुनवाई का जा रही है। अब तक 100 आपत्तियों पर सुनवाई हो चुकी है।
त्रुटियां दूर करने का जिम्मा नगर परिषद के तकनीकी शाखा के अधिकारियों को दिया गया है। इन त्रुटियों को दूर करने के बाद मालिकाना हक देने के लिए नगर परिषद प्रमाणपत्र बांटेगी। इससे लाल डोरे में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक मिलेगा।
वक्फ बोर्ड को लाल डोरे में आने वाली उसकी जमीन चिह्नित करवाने के लिए कहा जाएगा। ताकी संपत्ति प्रमाणपत्र देने के समय कोई गलत जानकारी दर्ज न हो।
- डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।