{"_id":"6a78db8eb4ec64b269033334","slug":"waiting-for-the-wire-break-placed-on-the-e-bus-for-16-days-hisar-news-c-21-hsr1005-927513-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तार का इंतजार...16 दिन से ई-बस पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तार का इंतजार...16 दिन से ई-बस पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
हिसार। हिसार रोडवेज डिपो की पांच ई-बसों में से एक पिछले 16 दिनों से खराब होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी है। इससे आधार अस्पताल रूट की सिटी बस सेवा प्रभावित हो रही है।
बारिश के कारण गंगवा रूट पर भी पिछले दो दिन से ई-बस सेवा बाधित है। दोनों रूट पर यात्रियों को बस के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। डिपो की पांच ई-बसें अलग-अलग रूट पर संचालित होती हैं। आधार अस्पताल रूट की एक बस खराब होने के बाद अब चार बसों से ही सेवा चल रही है।
सामान्य दिनों में इस रूट पर करीब 10 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध हो जाती थी लेकिन बसों की संख्या घटने से यात्रियों का इंतजार बढ़ गया है। डिपो प्रबंधन अन्य बसों के माध्यम से व्यवस्था संभाल रहा है।