फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vipin wife became so inspired by IAS

पत्नी ने किया प्रेरित तो विपिन बन गए आईएएस

Sat, 14 Jun 2014 11:54 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 14 Jun 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन

हिसार शहर के दामाद ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 14वां स्थान हासिल किया है। अपनी पत्नी डॉ. शालिनी के साथ हिसार अर्बन इस्टेट पहुंचे विपिन इटनकर ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह मेडिकल या एजुकेशन के क्षेत्र में काम करेंगे।

विज्ञापन


हिसार अर्बन इस्टेट के निवासी तहसीलदार स्वर्गीय ऋषि राज शर्मा के दामाद विपिन इटनकर ने आईएएस की सूची में 14वां स्थान पाया है। इस सफलता के बाद विपिन अपनी पत्नी डॉ. शालिनी के साथ अपनी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला से खास बातचीत में महाराष्ट्र निवासी विपिन ने बताया कि वह फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस डॉक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसी मेडिकल में उनकी पत्नी शालिनी भी डॉक्टर के तौर पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन ने बताया कि वह यह उनका चौथा प्रयास था। उनकी पत्नी डॉ. शालिनी और उनके ससुर तहसीलदार ऋषि राज शर्मा ने उन्हें लगातार आईएएस के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अपने चौथे प्रयास में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र को टॉप किया है। अपनी सेवा के लिए भी उन्होंने इन तीनों प्रदेशों को प्राथमिकता के तौर पर रखा है। डॉ. विपिन ने कहा कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रोजाना पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करते थे। रेगुलर हार्डवर्क उनकी सफलता का मूलमंत्र है।

डॉ. विपिन इटनकर ने कहा कि आईएएस की परीक्षा के समय वह 15 से 20 दिन विदाउट पे लीव लेकर पढ़ाई करते थे। इस दौरान उनकी पत्नी शालिनी उन्हें हर स्तर पर सहयोग करती थी। शालिनी खुद भी आईएएस के लिए तैयारी कर रही थी।

सफलता के लिए कोचिंग जरूरी नहीं है। विपिन ने कहा कि उन्होंने अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए कोचिंग नहीं ली। केंद्र सरकार की वेबसाइट, न्यूज पेपर, मैग्नीज, नोट्स का अध्ययन किया।


विपिन का हिसार से नाता पिछले साल ही जुड़ा था। जून 2013 में उनकी शादी हिसार के अर्बन इस्टेट निवासी तहसीलदार ऋषि राज की बेटी डॉ. शालिनी के साथ हुई थी। पिछले साल जून में उन्हें अपनी जीवन संगिनी मिली। इस साल जून में उन्हें मंजिल मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed