फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers submitted memorandum to SDM against demolition of house

Hisar News: मकान तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum to SDM against demolition of house
हांसी लघु सचिवालय में पहुंचे गांव गढ़ी के ग्रामीण।
हांसी। गांव गढ़ी में एक माह पूर्व वैध घरों को अवैध बताकर की गई कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण एकत्रित होकर लघुसचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण पवन फौजी ने बताया की उनकी जगह लाल डोरे के अंदर आती है। जिनके मकान तोड़े गए थे वह वैध थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार गरीब हितों की बात करती है वहीं दूसरी और उनके मकानों को तोड़ा गया है। पवन फौजी ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि किसी भी गरीब आदमी का नाजायज तौर पर मकानों को न तोड़ा जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन गरीब लोगों के मकानों को तोड़ा गया है सरकार उनको बनाकर दे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बार-बार मकान खाली करने के नोटिस थमाए जा रहे हैं। जबकि हम कई वर्षों से अपने मकानों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेघर करने पर उतारू है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में उनको अगला कदम उठाना पड़ेगा। इस दौरान रमेश, सुलतान,रेखा, पार्वती, संता, अजमेर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed