फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers staged a protest demanding to stop the train at Dhansu railway station

धांसू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest demanding to stop the train at Dhansu railway station
धांसू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोकने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : Hisar
हिसार। धांसू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी ग्रामीण दो बार धरना दे चुके हैं। सरपंच मनोहर लाल भाकर, पूर्व सरपंच श्रीराम कामरेड, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, नंबरदार जवाहरलाल, राजेश कुमार, सुभाष, सुरजीत, सुरेश, मंगलाराम आदि ने बताया कि दो बार धरना और ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकने पर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब ग्रामीण सोमवार को विधायक जोगीराम सिहाग और 30 जून को सांसद बृजेंद्र सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सिरसा-लुधियाना और लुधियाना-भिवानी ट्रेन ही धांसू स्टेशन पर रुकती है। इसके अलावा इस स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती है। जो ट्रेन धांसू स्टेशन पर रुकती है, वह उकलाना और बरवाला नहीं रुकती है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धांसू के आसपास कई गांव हैं। जिसमें सुलखनी, खरकड़ी, घिराय, मिर्जापुर, नियाणा गांव की सवारियों का आना-जाना रहता है। मगर धांसू स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन की सुविधा तक नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed