फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers raging on teacher's transfer

शिक्षक के तबादले पर भड़के ग्रामीण

Fri, 06 Dec 2013 09:43 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Fri, 06 Dec 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers raging on teacher's transfer
हरियाणा के भिवानी में गांव कारी आदू के राजकीय उच्च विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक के तबादले पर ग्रामीणों ने रोष स्वरूप विद्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बीईओ के शिक्षक को चार दिन तक डेपुटेशन पर विद्यालय में ही रखने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

शिक्षा विभाग निदेशालय पंचकूला ने राजकीय उच्च विद्यालय कारीआदू के गणित विषय के एकमात्र शिक्षक पवन कुमार का यहां से ढिगावा मंडी में तबादला कर दिया।

इसपर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सुबह विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सांगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से ताला खोलने की अपील की।

सरपंच रामकिशन, पंच भरतसिंह, प्यारेलाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकिशन, अनिल शर्मा, नंबरदार महाबीर सिंह, अमरसिंह, पूर्व पंच रतनसिंह, ओमप्रकाश, करणसिंह ने बताया कि उनके विद्यालय के गणित विषय के एकमात्र शिक्षक का जानबूझकर ढिगावा तबादला कर दिया।

परीक्षा का समय सिर पर होने के कारण अब बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक उनके विद्यालय के शिक्षक को दोबारा ड्यूटी पर नहीं भेजा जाता वे ताला नहीं खोलेंगे।

बीईओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को बताया कि शिक्षक का तबादला शिक्षा विभाग निदेशालय पंचकूला कार्यालय ने किया है इसीलिए वे इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन


मौजूदा शिक्षक पवन कुमार को डेपुटेशन पर चार दिन विद्यालय में ही रखेंगे। इस दौरान ग्रामीण उच्चाधिकारियों से मिल कर उनके तबादले को स्थायी तौर पर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोलने के साथ ही एक कमेटी का गठन कर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, शिक्षा विभाग के महानिदेशक, प्रधान सचिव से मिलकर गणित विषय के अध्यापक पवन कुमार के तबादले को रद्द करवाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed