{"_id":"181e3bf756112a04c91b4f184dfa7cfc","slug":"villagers-lock-the-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ा
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भिवानी के गांव बलियाली और रामपुरा में बिजली सप्लाई बवानीखेड़ा से हटाकर बलियाली सब स्टेशन से जोड़ने और बिजली सप्लाई मात्र दो घंटे देने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने जाम भी लगाया। सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे बिजली की घोषणा की तब ताला खोला गया।
ग्रामीण युवा विकास मंडल के अध्यक्ष सचिन सरदाना, मुकेश सिंगल ने बताया सात सालों से बलियाली व रामपूरा में बिजली सप्लाई बवानीखेड़ा शहरी फीडर से चल रही थी।
मंगलवार सुबह 11 बजे से इसे बवानी खेड़ा से हटा बलियाली में बने सब स्टेशन से जोड़ दी गई।
इसके कारण गांव की सप्लाई 20 घंटे से घट 14 हो गई। गांव की पंचायत ने निगम को 24 घंटे बिजली के लिए जमीन फ्री दी थी।
गांव में पानी सप्लाई व काम धंधे फेल होने से डरे ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे बलियाली बस स्टैंड मार्केट को बंद कर प्रदर्शन किया और गांव के सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
एक घंटे तक अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने बलियाली भिवानी रोड जाम कर दिया। दो घंटे बाद एसडीओ सतीश कुमार और जेई रामप्रकाश मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।